Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 3, 2024

इन मानकों के आधार पर पांच जुलाई के बाद होंगे शिक्षकों के समायोजन

 सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में जिले के अंदर शिक्षकों के ट्रांसफर/समायोजन जल्द किए जाएंगे। इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। पांच जुलाई तक बीईओ से 31 मार्च तक की छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की सूची तलब की गई है। शिक्षक व नौनिहालों का अनुपात आने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।



जिले के अंदर शिक्षक लंबे समय से स्थानांतरण/समायोजन की मांग कर रहे थे। यह कवायद ग्रीष्मकालीन अवकाश में होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के चलते यह स्थगित हो गई थी।



अब नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पहले चरण में बीईओ से विद्यालय में कार्यरत शिक्षक व छात्र संख्या की जानकारी मांगी गई है। शिक्षकों से कहा गया है कि वह 31 मार्च 2024 तक की छात्र संख्या के आधार पर सूचना भेजे।


निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। अगर विद्यालय में मानक से अधिक शिक्षक है तो वहां से सबसे जूनियर शिक्षक को हटाया जाएगा।


बीईओ को यह सूचना पांच जुलाई तक बीएसए को उपलब्ध करानी है। इस सूचना के बाद ही स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इस प्रक्रिया से विद्यालय में कम व अधिक शिक्षक की समस्या दूर होगी। मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी।




यह है मानक

प्राथमिक विद्यालय में 30 नौनिहालों पर एक शिक्षक की तैनाती की जाएगी। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय में 35 नौनिहाल पर एक शिक्षक की तैनाती होगी। अगर इस मानक से विद्यालय में शिक्षक अधिक है तो हटाएं जाएंगे। साथ ही अगर कम है तो नये की तैनाती की जाएगी।




शुरू कर दी है कवायद

परिषदीय विद्यालय में मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती को लेकर स्थानांतरण/समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीईओ से सूचना के बाद आगे की कवायद प्रारंभ होगी।


अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए

इन मानकों के आधार पर पांच जुलाई के बाद होंगे शिक्षकों के समायोजन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link