Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 1, 2024

सरकारी शिक्षिका के साथ स्टेशन में महिलाओं ने की मारपीट

 हमीरपुर, कस्बे के जीजीआईसी की शिक्षिका के साथ राग़ौल रेलवे स्टेशन में तीन महिलाओं ने मारपीट कर अभद्रता करते हुए अराजकता की। पीड़ित शिक्षिका ने तीनों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।



नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात सुषमा सिंह पत्नी आनंद बहादुर सिंह कानपुर निवासी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह कस्बे के मराठीपुरा मोहल्ले में किराए पर रहकर इंटर कॉलेज में अध्यापन का कार्य कर रही है। रविवार की शाम कानपुर से पैसेंजर ट्रेन से आते समय तीन अज्ञात महिलाओं ने सीट में बैठने के विवाद को लेकर रेलवे स्टेशन पर खासा हंगामा कर दिया। 




इसके बाद फोन करके अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद मेरे व मेरे पति के साथ मारपीट की। आरपीएफ के जवानों ने बीच बचाव कर कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सरकारी शिक्षिका के साथ स्टेशन में महिलाओं ने की मारपीट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link