Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 1, 2024

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार 

लखनऊ। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने पुरानी पेंशन से जुड़े केंद्र के समान यूपी में मेमोरेंडम जारी करने के लिए सीएम योगी का आभार जताया है। इसके लिए संगठन ने एक्स पर अभियान चलाया। साथ ही प्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है।


एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त शिक्षकों/कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का



लाभ देने के लिए संगठन ने अभियान चलाया था। कर्मचारियों की वाजिब मांग को स्वीकार करने के लिए मुख्यमंत्री को संगठन धन्यवाद देता है। साथ ही 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षक कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग भी करता है। संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा ने प्रदेश के सभी शिक्षक कर्मचारी जो एनपीएस के दायरे में है, उनकी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link