Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 15, 2024

पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों पर विचार का मिला आश्वासन

 लखनऊ। माध्यमिक शिक्षक संगठन की पुरानी पेंशन बहाली, अनुदानित विद्यालयों का राजकीयकरण, सिटीजन चार्टर लागू करने सहित 10 सूत्री मांगपत्र को मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है।



जेडी माध्यमिक के अनुसार, माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए बीते दिनों शिक्षक संगठन ने शिक्षा भवन पर धरना दिया था। मांगपत्र को मुख्यमंत्री के समक्ष भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांग पत्र को मुख्यमंत्री के पास भेज दिया गया है और उस पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है।

पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों पर विचार का मिला आश्वासन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link