Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 7, 2024

स्कूल से गायब शिक्षकों पर कार्रवाई

 जौनपुर, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरख नाथ पटेल ने मंगलवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। दो विद्यालयों में चार शिक्षक उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से गायब मिले। इसके अलावा छात्र संख्या कम पायी गयी। स्कूलों में सफाई नहीं थी। सभी का वेतन रोकते हुए बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा।



सुबह सबसे पहले करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय काफरपुर का निरीक्षण किए। यहां 101 छात्रों के सापेक्ष ४० छात्र उपस्थित मिले। कन्वर्जन कास्ट की धनराशि 50 हजार के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका प्राधानाध्यापक प्रसन्न कुमार गुप्ता प्रस्तुत नहीं कर सके। विद्यालय परिसर गन्दा एवं बाउंड्रीवाल रंगाई-पुताई विहीन मिली। यहां के प्रधानाध्यापक के विरूद्ध कार्यवाई की गयी। शाहगंज के प्राथमिक विद्यालय अतरहीं में सहायक अध्यापक अमित कुमार एवं सहायक अध्यापिका नीलू सिंह अध्यापक उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर कर विद्यालय से बिना किसी सूचना के गायब मिले। इनका अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया। 69 छात्रों के सापेक्ष 45 छात्र उपस्थित मिले।

स्कूल से गायब शिक्षकों पर कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link