Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 11, 2024

डीएलएड प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 से

 


प्रयागराज, । प्रदेश के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए अनिवार्य डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड या पूर्व में बीटीसी) की 2,33,350 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 सितंबर से होंगे। शासन के विशेष सचिव यतीन्द्र कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार 2024-25 शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए 12 सितंबर को विज्ञापन प्रकाशित कराया जाएगा। 18 सितंबर से नौ अक्तूबर तक आवेदन व दस अक्तूबर तक फीस जमा होगी।

डीएलएड प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link