Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 9, 2024

चुनाव ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को मिलेगा एक माह का अतिरिक्त वेतन

 लखनऊ। चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को एक माह के मूल वेतन के बराबर अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। इस बारे में प्रमुख सचिव, निर्वाचन नवदीप रिणवा ने आदेश जारी कर दिया है। इसका फायदा 2217 कर्मचारियों व अधिकारियों को मिलेगा। इस पर कुल 11.54 करोड़ रुपये खर्च होगा।



शासनादेश के अनुसार, सभी 75 जिला निर्वाचन अधिकारियों को 1.20 लाख रुपये दिए जाएंगे। सभी रिटर्निंग ऑफिसर को 60 हजार और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को 50 हजार रुपये मिलेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में कार्यरत नियमित अधिकारियों व कर्मचारियों को 1 माह का मूल वेतन मिलेगा।



इसी तरह से निर्वाचन अनुभाग के अनुसेवक से लेकर अनुसचिव तक 41 हजार रुपये से लेकर 86 हजार रुपये मिलेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालयों में तैनात उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को 90 हजार रुपये, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों व प्रधान सहायकों को 55 हजार रुपेय, वरिष्ठ सहायक को 50 हजार, व कनिष्ठ सहायक को 25 हजार रुपये मिलेंगे।

चुनाव ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को मिलेगा एक माह का अतिरिक्त वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link