Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 2, 2024

क्लास में पढ़ा रही शिक्षामित्र गश खाकर गिरी, जान गई

 क्लास में पढ़ा रही शिक्षामित्र गश खाकर गिरी, जान गई


अमृत विचार। क्लास में पढ़ा रही महिला शिक्षामित्र गश खाकर गिर गई और उसकी मौत हो गई। डाक्टरों के मुताबिक महिला की मौत हार्टअटैक से हुई है। घटना से जहां परिजनों में मातम छा गया। उनका कहना था कि सुबह तो घर से ठीक-ठाक निकली थी अचानक मौत होना समझ में नहीं आ रहा है। उसे हार्ट की किसी तरह की कोई बीमारी भी नहीं थी।



जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटरा नरैचा गांव के रहने वाले रामशरण की 37 साल की बेटी सोनी देवी गांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थी। बताया जा रहा है कि रोज की तरह सोनी शनिवार की सुबह स्कूल पहुंची थी। इसके बाद करीब 9 बजे कक्षा एक के छात्रों को पढ़ा रही थीं। इस दौरान ब्लैक बोर्ड पर लिखते समय गश खाकर अचानक जमीन पर गिर पड़ीं।


कक्षा में मौजूद छात्रों ने दौड़कर इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका संगीता के साथ अन्य स्टाफ को दी। इस पर परिजनों को घटना की सूचना देने के बाद स्कूल का स्टाफ सोनी को आनन-फानन में बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण के बाद महिला शिक्षामित्र को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया।


विभाग में शोक की लहर


महिला शिक्षामित्र के अचानक मौत की खबर शिक्षा विभाग के साथ शिक्षक संगठनों को मिली तो शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने मृतका के घर पहुंच कर बदहवास परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी।

क्लास में पढ़ा रही शिक्षामित्र गश खाकर गिरी, जान गई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link