Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 7, 2024

शिक्षक परिवार हत्याकांड: परिवार को मिली सरकारी सहायता, 38 लाख के चेक और जमीन का पट्टा

 जनपद अमेठी के शिवरतनगंज में शिक्षक और उसके परिवार के सदस्यों की गोलीमार कर हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का जो निर्देश दिया है। उस पर जिला प्रशासन एक पैर पर खड़ा दिखा। 



सुबह से ही गांव में प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय रही और दोपहर तक 4 बीघा 8 विस्वा की जमीन चिन्हित तक कागजी लिखापढ़ी कर जमीन का पट्टा तैयार कर दिया गया।



 साथ ही शाम को खादी व ग्रामोद्योग एवं प्रभारी मंत्री तथा ऊंचाहार विधायक ने पीड़ित परिवार को 38 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया साथ ही परिवार को मुख्यमंत्री आवास देने के लिए कागज तैयार कर लिए गए।


शिक्षक परिवार हत्याकांड: परिवार को मिली सरकारी सहायता, 38 लाख के चेक और जमीन का पट्टा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link