Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 10, 2024

शिक्षा आयोग ने नई भर्ती के लिए सभी विभागों से मांगे प्रस्ताव

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नई भर्ती शुरू करने के लिए संबंधित विभागों से अधियाचन मांग लिए हैं। साथ ही ऑनलाइन अधियाचन के लिए पोर्टल भी तैयार कर लिया है। इसी पोर्टल पर अधियाचन भेजे जाएंगे। प्रदेश में लाखों अभ्यर्थी नई भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं।



शिक्षा सेवा चयन आयोग को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आयोजन के साथ अटल आवासीय विद्यालयों, अल्पसंख्यक महाविद्यालयों, अशासकीय महाविद्यालयों, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसके साथ ही आयोग के पास दो पुरानी भर्तियां भी लंबित हैं, जिनमें

अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी- पीजीटी के 4163 पद शामिल है। दोनों भर्तियों दो साल से लंबित पड़ी हैं। अशासकीय महाविद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के हजारों नए पद खाली हुए हैं।



प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज होंगे जारी


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में 20 अक्तूबर को आयोजित की जानी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 10 अक्तूबर को परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा दो सत्रों में सुबह नौ से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। आठ विषयों में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती होनी है। ब्यूरो

शिक्षा आयोग ने नई भर्ती के लिए सभी विभागों से मांगे प्रस्ताव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link