Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 22, 2024

कैबिनेट की बैठक आज बुलाई गई

 लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें आवास विभाग के नजूल संपत्ति संबंधी अहम प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई जाएगी। इसके तहत उत्तर प्रदेश नजूल संपत्ति प्रबंधन अध्यादेश (संशोधित) 2024 के मसौदे को पास कराया जाएगा। इस अध्यादेश को विधानमंडल सत्र के आगामी सत्र में फिर रखा जाएगा। इसके अलावा ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को टैक्स फ्रीस करने संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट की मंजूरी के लिए आएगा। बैठक में दो दर्जन से ज्यादा विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दिलाई जाएगी।



पीएम मेगा मित्र पार्क के लिए मास्टर डवलपर के चयन के लिए बिड डाक्यूमेंट को मंजूरी दिलाई जाएगी। प्रदेश के सौ विधानसभा क्षेत्रों में विवाह घर बनेंगे। आगरा मेट्रो के लिए सिंचाई विभाग अपनी कुछ जमीन आवास विभाग को हस्तांतरित करने संबंधी प्रस्ताव भी पास होगा। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत सहारनपुर, मथुरा-वृंदावन, फिरोजाबाद- शिकोहाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद, खुर्जा बांदा व मेरठ में आवासीय परियोजना के लिए पैसा दिया जाएगा। उच्च शिक्षा डिग्री कालेजों के शिक्षकों को अंतरजनपदीय तबादले संबंधी उच्च शिक्षा विभाग का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति व लैंड पूलिंग नीति संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट के विचारार्थ रखे जा सकते हैं।

कैबिनेट की बैठक आज बुलाई गई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link