Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 3, 2024

गुरुजी दीक्षा एप पर लेंगे प्रशिक्षण

 सोनभद्र। दीक्षा एप के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की मुहिम से जोड़े जाने की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में जिले के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को ऑनलाइन कोर्स के जरिये प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह दस मार्च तक संचालित होगा। जिले के 2061 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में करीब 2.30 लाख बच्चे नामांकित हैं। 



अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए लगभग 4700 शिक्षकों की तैनाती की गई है। तकनीक की सहायता से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए दीक्षा एप पर शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। शैक्षिक गुणवत्ता की निगरानी के लिए बहुत से लोगों की तैनाती की गई है। इसके बाद भी तकनीक का उपयोग करने में शिक्षक उदासीन नजर आ रहे हैं।

गुरुजी दीक्षा एप पर लेंगे प्रशिक्षण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link