Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 20, 2024

उत्तर प्रदेश में बदलने जा रहा है मौसम, तापमान में उछाल के बाद जारी हुई बारिश की चेतावनी, जानिए भविष्यवाणी

 कभी पश्चिमी हवा तो कभी पूर्वी हवा के बदलते रुख के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार आंखमिचौली का खेल खेल रहा है। पौष महीने की सर्दियां अभी ठीक से दस्तक भी नहीं दे पाई हैं कि अब राज्य में तापमान में हल्की वृद्धि के साथ 26 से 28 दिसंबर के बीच बारिश की संभावना जताई जा रही है।



क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 48 घंटों में पहले पश्चिमी हवा चलेगी और उसके बाद 23 दिसंबर से पूर्वी हवा का प्रभाव रहेगा। पश्चिमी हवा के चलते अगले दो दिनों में रात के तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी। इसके बाद 26 से 28 दिसंबर के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। 28 दिसंबर के बाद से तापमान फिर से गिरने की संभावना है।


शुक्रवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो बहराइच में सबसे ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में 26.6 डिग्री और चुर्क में 26.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो कानपुर में सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस, बुलंदशहर में 6 डिग्री और अमेठी में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


उत्तर प्रदेश में बदलने जा रहा है मौसम, तापमान में उछाल के बाद जारी हुई बारिश की चेतावनी, जानिए भविष्यवाणी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link