Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 24, 2024

Calendar 2025: साल 2025 में कब होली, दिवाली और नवरात्रि, जानिए प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें

 Calendar 2025 Festivals And Holidays List : नववर्ष 2025 अब दस्तक ही देना वाला है। सभी को नए वर्ष के आगमन का इंतजार बहुत ही बेसब्री से रहता है। 01 जनवरी से अंग्रेजी नववर्ष की शुरुआत होती है। 01 जनवरी ग्रेगोरियन कैलेंडर की पहली तारीख होती है। जहां एक तरफ 01 जनवरी से नया वर्ष प्रारंभ होता है वहीं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष का आगाज होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार नए वर्ष की शुरुआत पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि, बुधवार से हो रही है। आइए जानते हैं जनवरी से लेकर दिसंबर 2025 तक कब कौन सा प्रमुख व्रत-त्योहार किन दिन मनाया जाएगा।



जनवरी 2025

बुधवार, 01 जनवरी से नववर्ष 2025 की शुरुआत हो रही है। साल 2025 के पहले महीने में लोहड़ी, पोंगल, मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस का त्योहार मनाया जाएगा।

 फरवरी 2025

फरवरी माह में आने वाले अगर व्रत-त्योहारों की बात करें तो इस माह बसंत पंचमी और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे।

मार्च 2025

मार्च के महीने में होली, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहार मनाए जाएंगे।

अप्रैल 2025

अप्रैल के महीने में राम नवमी, हनुमान जयंती और अक्षय तृतीया का पर्व बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा।

मई 2025

मई माह में मोहिनी एकादशी,बुद्ध पूर्णिमा और शनि जयंती मनाई जाएगी।

जून 2025

जून के महीने में विश्वप्रसिद्ध पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी।

जुलाई 2025

जुलाई के माह में आषाढ़ी एकादशी, गुरु-पूर्णिमा, हरियाली तीज और नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा।

 अगस्त 2025

अगस्त माह में कई प्रमुख-व्रत त्योहार आएंगे, जिसमें रक्षाबंधन, कजरी तीज, कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहार होंगे।

 सितंबर 2025

सितंबर माह में शरद नवरात्रि की शुरुआत होगी। शारदीय नवरात्रि पर देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है।

 अक्तूबर 2025

बात अगर अक्तूबर माह में आने वाले प्रमुख त्योहारों की बात करें तो इस माह दुर्गा महा नवमी पूजा, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और छठ पर्व मनाया जाएगा।

 नवंबर 2025

नवंबर माह में देवोत्थान एकादशी और कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाएगा।

दिसंबर 2025

साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में मोक्षदा एकादशी और क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा।

Calendar 2025: साल 2025 में कब होली, दिवाली और नवरात्रि, जानिए प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link