Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 20, 2024

Primary ka master: शिक्षक करते हैं गलत बात अभिभावकों ने किया बवाल

 नवगछिया, निज संवाददाता। गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय हरनाथचक में एक शिक्षक और एक शिक्षिका के आचरण को लेकर ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी को इसकी शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक छात्राओं के साथ अश्लील शब्द का प्रयोग करते हैं। इससे परेशान होकर के कक्षा छठी और सातवीं के छात्र-छात्राओं ने परिजनों से शिकायत की। जिससे आक्रोशित ग्रामीण विद्यालय पहुंचकर के बवाल किए। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रधानाध्यापक बलराम सिंह से शिकायत की है। किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्यालय की एक शिक्षिका भी मनमानी करती है।



कुछ छात्राओं ने बताया कि स्वास्थ्य जांच को लेकर के टीम आई हुई थी, इस दौरान शिक्षक के द्वारा पूरा कपड़ा उतारने के लिए कहा जाता था। प्रतिबंधित शराब को लेकर के चर्चा करते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया गया कि जानकारी नहीं है, जानकारी होने पर कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। गोपालपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी है।


एक महीने से नहीं आ रहे एचएम

पीरपैंती। प्रखंड के इंटर स्तरीय हाई स्कूल शेरमारी के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर पिछले एक महीने से अधिक समय से विद्यालय से अनुपस्थित हैं। इसकी जानकारी गुरुवार को स्कूल पहुंचने पर कार्यरत शिक्षकों ने दी । शिक्षकों ने बताया कि उनपर मुकदमा चल रहा है। जिस कारण से 13 नवंबर से ही नहीं आ रहे हैं।

Primary ka master: शिक्षक करते हैं गलत बात अभिभावकों ने किया बवाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link