Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 3, 2025

एसआईआर के काम में लापरवाही पड़ी भारी, शिक्ष...

 एसआईआर के काम में लापरवाही पड़ी भारी, शिक्ष...



SIR In Uttar Pradesh:

 विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतना कानपुर के एक सहायक अध्यापक को महंगा पड़ा। वह बिना बताए जिले की सीमा से बाहर चले गए। तीन दिन तक गायब रहे। सुपरवाइजर से लेकर आला अफसरों को सही से जवाब तक नहीं दिया। ऐसे में एसीएम द्वितीय की संस्तुति पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा पहले चरण की समीक्षा में पाच सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) की प्रगति भौसत से कम पाए जाने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कानपुर के 216 कैंट विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय पातिन निवादा, विकास खंड बिल्हौर में तैनात सहायक अध्यापक कमल सिंह बतौर बीएलओ काम कर रहे थे। वह भाग संख्या 176 में तैनात थे। सहायक अध्यापक ने जिला छोड़ दिया। तीन दिन तक वह बिना बताए और छुट्टी लिए जिले से बाहर रहे। उन पर आरोप है कि फोन करके पूछने पर सुपरवाइजर से लेकर एसीएम को गलत आनकारी देते रहे। इससे एसआईआर का काम प्रभावित हुआ। जिस पर एसीएम द्वितीय रितुप्रिया ने इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह ने बीएलओ का काम देख रहे सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि बिना किसी सूचना के सहायक अध्यापक चुनाव जैसे महत्वपूर्ण काम को छोड़कर जिले से बाहर चले गए। इसके बावजूद स्पष्ट जानकारी भी नहीं दे रहे थे। निलंबन काल में यह बीआरसी बिल्हौर से संबद्ध रहेंगे। प्रकरण में आगे की जांच के लिए आरोप पत्र पृथक से निर्गत किया जाएगा।

लापरवाही पर पांच ईआरओ से सवाल जवाब


एसआईआर अभियान में लापरवाही बरतने पर डीएम ने सखा रुख अपनाया है। प्रथम चरण की समीक्षा में पांच सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की प्रगति औसत से कम पाए जाने पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कुछ क्षेत्रों में डिजिटालाइजेशन की गति अपेक्षित स्तर से काफी कम है, जो निर्वाचन जैसे संवेदनशील और समयबद्ध कार्य में गंभीर शिधिलता को दर्शाता है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बीरपाल सिंह (जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी), ज्योति यादव (सहायक आयुक्त वाणिज्यकर), यासमीन रहमान (बीईओ, किदवई नगर) और भरत कुमार वर्मा (बीईओ, बिधनू) द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं कराई गई।

वहीं जिला खाद्य विपणन अधिकारी/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजय विक्रम सिंह के स्तर पर भी कार्य में शिथिलता पाई गई। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहना और आनलाइन बैठक को समय से पहले छोड़ना भी गंभीर लापरवाही के रूप में दर्ज किया गया है। सभी अपना स्पष्टीकरण निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। संतोषजनक उत्तर न मिलने की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लगे अन्य सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि वे अपने दायित्वों का समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी फार्म जल्द अपलोड करें।

फोन बंद कर गायब शिक्षा मित्र पर दर्ज होगी रिपोर्ट


कानपुर के महाराजपुर विधानसभा के भाग 61 में प्राथमिक विद्यालय, मथुराखेड़ा के शिक्षा मित्र तेजपाल बीएलओ हैं। आरोप है कि तेजपाल ने मोबाइल बंद कर लिया है। तेजपाल ने बूथ नंबर 61 के 968 मतदाताओं में से सिर्फ 87 गणना प्रपत्र फीड किए हैं। पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि लापरवाही बरती गई है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति की गई है।

बीएलओ ऑफ द डे बनीं प्रज्ञा बाजपेयी

कानपुर में एसआईआर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ मॉडल इंटर कॉलेज, खलासी लाइन भाग संख्या 306 की बीएलओ प्रज्ञा बाजपेयी को 'बीएलओ ऑफ द डे' घोषित करते हुए सम्मानित किया गया। कुल 895 मतदाताओं वाले इस बूथ पर उन्होंने निर्धारित समयावधि से पूर्व ही शत-प्रतिशत पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कर मिसाल कायम की। गुरुवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपायुक्त उद्योग अजनीश प्रताप सिंह और राहायक प्रबंधक रश्मिकला ने बीएलओ प्रज्ञा बाजपेयी को प्रशस्ति पत्र, शॉल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान उनके कार्य की सराहना करते हुए अधिकारियों ने इसे अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणादायक बताया।

एसआईआर के काम में लापरवाही पड़ी भारी, शिक्ष... Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Huebhdhdj

Social media link