ये है 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने का फार्मूला, जानें पूरा गुणा गणित | Explained
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भारत सरकार की एक बचत योजना है। इस स्कीम की कई खूबियां हैं। पहली है यह इसे पोस्ट ऑफिस से लेकर बैंक तक कहीं भी खोला जा सकता है। इसके अलावा इस स्कीम में पैसे जमा करने पर टैक्स की छूट मिलती है। इसके अलावा सबसे बड़ा फायदा जब इस स्कीम से पैसा मिलता है तो वह पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है। ऐसे में आइये जानें कि पीपीएफ से कैसे एक करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस कहीं भी खोला जा सकता है, और बाद में जरूरत पड़े तो इसे पोस्ट ऑफिस से बैंक या बैंक से पोस्ट ऑफिस में ले जाया जा सकता है। इस स्कीम में 15 साल के लिए खाता खोला जाता है और 15 साल पूरे होने के बाद तीन विकल्प मिलते हैं। पहला है 15 साल के बाद पैसा वापस ले लेना। दूसरा विकल्प है इसे फिर से 5 साल के लिए बढ़ा देना। यहां पर याद रखें कि इसे पांच पांच साल करके कितने भी बार बढ़ाया जा सकता है। और तीसरा विकल्प है कि 15 साल के बाद पैसा न लेना और बिना पैसे जमा किए ही इसे आगे बढ़ा देना। ऐसे में जो भी ब्याज होगा वह जमा पैसों पर मिलता रहेगा।
अब जानें कैसे तैयार होगा 1 करोड़ रुपये का फंड
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में एक साल में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा कराया जा सकता है। ऐसे में अगर 15 साल तक हर साल ड़ेढ़ लाख रुपये जमा किया जाए तो 15 साल में करीब 40.68 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस इसमें अगले 5 साल तक और डेढ़ लाख रुपये जमा किया जाए तो यह बढ़कर 66.58 लाख रुपये हो जाएगा। इसके बाद इसे अगर 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाए और हर साल डेढ़ लाख रुपये जमा किया जाए तो 25 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
पीपीएफ टैक्स बेनिफिट
PPF एग्ज़ेम्प्ट-एग्ज़ेम्प्ट-एग्ज़ेम्प्ट (EEE) कैटेगरी में आता है। कंट्रीब्यूशन इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स डिडक्शन के लिए एलिजिबल हैं, हालांकि यह टैक्स छूट केवल टैक्स सिस्टम के तहत ही ली जा सकती है। वहीं मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी रकम भी टैक्स-फ्री होती है।

