Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, February 12, 2026

यूपी बोर्ड: 11 संवेदनशील, आठ परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील

 यूपी बोर्ड: 11 संवेदनशील, आठ परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील

18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले के आठ केंद्र अतिसंवेदनशील और 11 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। राम लखन मिश्र इंटर कॉलेज जसवां बरौत, फतेह बहादुर सिंह इंटर कॉलेज हाटा मांडा, सीताराम यादव इंटर कॉलेज रानीपुर सिरसा धनूपुर, श्री भोला नाथ राम सुख पटेल काशीपुर सोराव दहियावां, डॉ. कैलाश नाथ सिंह इंटर कॉलेज पहाड़ी कला नौढ़िया उपरहार शंकरगढ़, जमील हसन इंटर कॉलेज निन्दूरा लालगोपालगंज, आदि शक्ति ज्वाला देवी इंटर कॉलेज बया बेला मुंडी लालापुर और श्री राम चरन यादव इंटर कालेज ढोढरी कौधियारा अतिसंवेदनशील केंद्र हैं।





बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को सेंट एंथोनी कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि जिले को तीन सुपर जोन, आठ जोन एवं 33 सेक्टरों में विभाजित कर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सभी 333 परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। आठ सचल दस्ते गठित किए गए है तथा प्रश्नपत्रों की निगरानी/औचक निरीक्षण के लिए आठ उपजिलाधिकारी स्तर के मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने परीक्षा के संबंध में जानकारी दी। सभी परीक्षा केन्द्रों को जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम सहित राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। 13 फरवरी को पुलिस अभिरक्षा में प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेट परीक्षा केन्द्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, निर्विघ्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का अनुचित प्रयास होने पर नकल निवारण अधिनियम-2024 की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोरतम् कार्यवाही की जाएगी।



परीक्षा के दौरान कंप्यूटर बंद न करें अभ्यर्थी

प्रयागराज। परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल के मामले में दस अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कर्मचारी चयन आयोग के प्रयागराज स्थित मध्य क्षेत्र कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को डिबार करने की कार्रवाई भी की जा रही है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छह फरवरी को झांसी में तीन, नौ फरवरी को कानपुर में एक, दस फरवरी को वाराणसी में दो अभ्यर्थियों और 11 फरवरी को वाराणसी में ही चार अभ्यर्थियों को अपना कंप्यूटर रिमोट पर देकर नकल करवाते हुए पकड़ा गया। दस अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है और डिबार करने की कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्विच ऑफ न करें। ऐसा करने पर उन्हें डिबार किया जा सकता है।

यूपी बोर्ड: 11 संवेदनशील, आठ परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Huebhdhdj

Social media link