Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 15, 2026

नीट यूजी 2026 में फेस ऑथेंटिकेशन से सत्यापन, आठ तक करें आवेदन

नीट यूजी 2026 में फेस ऑथेंटिकेशन से सत्यापन, आठ तक करें आवेदन

नई दिल्ली। मेडिकल दाखिले के लिए तीन मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा अचूक रहने वाली है। परीक्षा में मुन्नाभाइयों पर नकेल कसने के लिए सत्यापन फेस ऑथेंटिकेशन से होगा। इससे, गेट के बाद केंद्र के अंदर परीक्षा के दौरान दो बार सत्यापन हो जाएगा


इससे पहले, नीट यूजी 2025 की परीक्षा में दिल्ली के कुछ केंद्रों पर फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल किया गया था। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद, इसे देशभर में लागू किया जा रहा है। इस बार, सभी परीक्षा केंद्रों में सत्यापन इस

तकनीक के तहत होगा। इससे समय की बचत तो होगी ही, साथ ही मुन्नाभाइयों पर भी नकेल कसी जा सकेगी।



एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आठ मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में दोपहर दो से पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा में मुन्ना भाइयों की नजर रहती है। इसलिए मेडिकल स्नातक परीक्षा को फुलप्रूफ किया जा रहा है।


नीट यूजी 2026 में फेस ऑथेंटिकेशन से सत्यापन, आठ तक करें आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link