69000 भर्ती आरक्षण मामले में आज सुनवाई--
लखनऊ : परिषदीय विद्यालयों मे 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में 19000 पदों पर आरक्षण से जुड़े चार फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप व प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने कहा कि 18 महीने बाद उप्र सरकार के सरकारी अधिवक्ता को कोर्ट में सरकार का पक्ष मजबूती से रखना चाहिए। मांग की कि सरकार याची लाभ का प्रस्ताव पेश करे, जिससे आरक्षण पीड़ितों को न्याय मिल सके । (
