Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, February 10, 2026

विज्ञान-गणित शिक्षक बनेंगे कौशल शिक्षक

विज्ञान-गणित शिक्षक बनेंगे कौशल शिक्षक



लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग प्रदेश के 3288 परिषदीय विद्यालयों और डायट संस्थानों में ‘लर्निंग बाय डूइंग’ (सीखो करके) माडल को प्रभावी रूप से लागू करने जा रहा है।

इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबों तक सीमित न रखकर प्रयोग, गतिविधि और जीवन से जुड़े अनुभवों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करना है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चे जब स्वयं प्रयोग करते हैं और समाधान खोजते हैं तो उनकी जिज्ञासा, तार्किक सोच और समस्या-समाधान क्षमता का तेजी से विकास होता है। इसके तहत विज्ञान और गणित विषय के 1400 शिक्षकों का त्रिदिवसीय आवासीय कौशल-आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञान-गणित शिक्षक बनेंगे कौशल शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link