Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, February 23, 2026

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से शिक्षक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से शिक्षक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

तलाशपुर मोड़ पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को पुलिस से लेकर सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाने का प्रयास किया।

ककरैत गांव निवासी अजय राय के पुत्र आशुतोष राय जमानियां (गाजीपुर) स्थित राज किशोर सिंह इंटर कालेज में कामर्स के शिक्षक थे। मंगलवार सुबह वह बाइक से कालेज जा रहे थे। तलाशपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क किनारे औंधे मुंह गिर पड़े और मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं। उन्होंने हेलमेट भी पहन रखा था।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की तैयारी करने लगी। इसी दौरान ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को पुलिस से लेकर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रेलर को कंदवा थाना ले आई। ग्रामीण मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।



तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से शिक्षक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link