Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 1, 2026

छह आईएएस के तबादले नगेंद्र आगरा के कमिश्नर

 छह आईएएस के तबादले नगेंद्र आगरा के कमिश्नर

लखनऊ, । राज्य सरकार ने शनिवार को छह आईएएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किया है। नगेंद्र प्रताप को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यीडा से आगरा का मंडलायुक्त बनाया गया है।


प्रशांत नागर सीडीओ मऊ से नगर आयुक्त फिरोजाबाद, विवेक कुमार श्रीवास्तव उप सचिव यूपीपीएससी से सीडीओ मऊ बनाए गए हैं। मनीष मीणा सीडीओ मथुरा से एसीईओ यीडा, डा. पूजा गुप्ता संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजियाबाद से सीडीओ मथुरा बनाई गई हैं। रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद के साथ आयुक्त खाद्य एवं रसद का प्रभार दिया गया है।


अलंकार की जगह बरेली नगर मजिस्ट्रेट बने राजेश राज्य सरकार ने निलंबित किए गए पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के स्थान पर बरेली नगर मजिस्ट्रेट के पद पर नई तैनाती कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट जालौन राजेश कुमार वर्मा को बरेली का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।


सुनील कुमार एसडीएम प्रयागराज से नगर मजिस्ट्रेट जालौन, कमलेश चंद्र अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल से उप सचिव लोक सेवा आयोग प्रयागराज, राजेश कुमार यादव प्रथम एडीएम मथुरा से अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा और नंद प्रकाश मौर्य एसडीएम महाराजगंज से एडीएम मथुरा बनाए गए हैं।



छह आईएएस के तबादले नगेंद्र आगरा के कमिश्नर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link