Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, February 3, 2026

एसआईआर : खंड शिक्षा अधिकारी को छह घंटे थाने में बैठाया

एसआईआर : खंड शिक्षा अधिकारी को छह घंटे थाने में बैठाया

सरधना (मेरठ)।
तहसील में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) नोटिसों की सुनवाई में लापरवाही बरतने पर मेरठ खंड तीन के खंड शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन अस्थाना को सोमवार को पुलिस ने छह घंटे थाने में बैठाए रखा।



यह कार्रवाई एसडीएम उदित नारायण सेंगर की शिकायत पर की गई। हालांकि शाम को तबीयत बिगड़ने पर खंड शिक्षा अधिकारी को पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को एसआईआर से जुड़े मामलों की समयबद्ध सुनवाई और रिपोर्ट पेश करनी थी लेकिन उन्होंने निर्धारित कार्य नहीं किया और न ही उच्चाधिकारियों को अनुपस्थिति की जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी अधिकारी शनिवार से बिना पूर्व सूचना और अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित थे। उन्हें तहसील सभागार में मतदाताओं के नोटिस सुनवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

एसआईआर : खंड शिक्षा अधिकारी को छह घंटे थाने में बैठाया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link