प्राथमिक विद्यालय से नवोदय प्रवेश परीक्षा कक्षा-06 में तीन का चयन
हसायन : प्राथमिक विद्यालय भैंकुरी के तीन विद्यार्थियों
का नवोदय प्रवेश परीक्षा कक्षा छह के लिए छात्र धीरज कुमार, आयुष कुमार, रघुवीर सिंह चयन हुआ।
खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत ने तीनों चयनित विद्यार्थियों का स्वागत सम्मान किया। इसके साथ ही अभिभावक और शिक्षकों ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत, प्रधानाध्यापक सोहन राणा व सुरेंद्र प्रताप उपस्थित थे।

