Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, March 17, 2026

मार्क जुगरबर्ग बनकर रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ ठगे

 मार्क जुगरबर्ग बनकर रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ ठगे

कानपुर, । साइबर ठग ने खुद को मार्क जुकरबर्ग बताकर चकेरी की सेवानिवृत्त शिक्षिका एलिसन वीम्स से 1.57 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। शातिरों ने शिक्षिका से सोशल मीडिया पर संपर्क किया और शहर आकर स्कूल का व्यवसाय करने का झांसा दिया।



25 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2026 तक करीब 13 माह में उनसे अलग-अलग खातों में रकम जमा करा ली। मार्क जुकरबर्ग के बाद अमेरिकी गायक जॉर्श टर्नर व टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क का सहयोगी बताकर दूसरे शातिरों ने फिर संपर्क साधा। शिक्षिका के रुपये वापस मांगने पर आरोपी बोले खाते में 2.23 करोड़ रुपये हो गए हैं। रुपये वापसी को लेकर टैक्स, वेरिफिकेशन और स्टांप ड्यूटी के नाम पर और रुपये जमा कराएं। महिला को शक हुआ तो साइबर थाने में उन्होंने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर सेल ने 30.42 लाख रुपये की राशि होल्ड करा दी है।



चकेरी के आनंदनगर निवासी एलिसन वीम्स मेथाडिस्ट हाईस्कूल से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान फेसबुक पर एक व्यXक्ति से हुई। उसने स्वयं को फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम का मालिक मार्क जुकरबर्ग बताया और चैटिंग शुरू की। विश्वास में लेकर स्कूल का व्यवसाय करने की बात कही। मार्क जुकरबर्ग के बाद उनका संपर्क फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से जॉश टर्नर से हुआ। शातिर ने स्वयं को अमेरिकी गायक व एलन मस्क का सहयोगी बताया। उसने भी स्कूल खोलने और अच्छे पैकेज पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। Xएलिसन वीम्स से नौकरी, निवेश, प्रोसेसिंग फीस समेत अन्य कार्यों के लिए रकम जमा कराई गई। रुपये जमा होने के बाद मिरेकल गिवर्स नाम के व्यXक्ति ने संपर्क किया। उसने धनराXशि वापस दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि उनकी धनराशि फेडेक्स कंपनी के माध्यम से भेजे गए पैकेज में है। उसने शिपिंग चार्ज, कस्टम चार्ज, वाहन मरम्मत, पैकेज रिलीज और ऑपरेशनल कंप्लायंस फीस के नाम पर और रुपये जमा कराए।




शिक्षिका को संदेह हुआ तो मिरेकल गिवर्स से संपर्क खत्म कर दिया। कुछ दिन बाद ही मैसेंजर पर साइबर रिपोर्टिंग असिस्टेंस ऑनलाइन स्कैम रिपोर्टिंग सेंटर इंडिया नाम के अकाउंट से उन्हें लीड इंडिया (Xदिल्ली) के कथित अधिवक्ता अशोक सुरेश ने संपर्क किया। उसने XशिXक्षिका को बताया कि उनकी रकम विजडम कैपिटल नाम की कंपनी में निवेश कर दी गई है। उनके नाम से ट्रेडिंग खाता है, जिसका यूजर नेम -AllysonW-000817 बताया। शिXक्षिका की रकम को निवेश पोर्टफोलियो में कर कटौती के बाद 2,23,15,520 रुपये दिखाया गया। आरोपियों ने राशि निकालने के लिए टैक्स, वेरिफिकेशन फीस, स्टांप ड्यूटी, रीबैलेसिंग फीस के नाम पर फिर रुपये जमा कराए। कहा कि 20 फरवरी 2026 को 2.23 करोड़ रुपये मिल जाएंगे। एक महीने बाद 18.86 रुपये का ब्याज भी दिया जाएगा। रुपये जमा करते ही आरोपियों ने उनसे संपर्क समाप्त कर दिया। इसके बाद कXथित साइबर पुलिस अXधिकारी संदीप की भी अलग-अलग नंबरों से कॉल आई थी। XशिXक्षिका के मुताबिक उन्होंने 1.57 करोड़ रुपये सेवानिवृत निXधि, आजीवन बचत, पारस्परिक निXधि निवेश से जमा कराए थे। 27 फरवरी 2027 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर Xशिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद उनके 30.42 लाख रुपये होल्ड करा लिए गए हैं।






आरोपियों ने प्लानिंग के साथ ठगी की है। शिक्षिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। करीब 30 लाख रुपये होल्ड करा लिए गए हैं।


मार्क जुगरबर्ग बनकर रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ ठगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link