Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 2, 2026

शिक्षक खुदकुशी में डीवीआर बरामद, मामले में 23 लाख रुपये के लेनदेन के सबूत मिले, फरार बीएसए और लिपिक की तलाश में दबिश

शिक्षक खुदकुशी में डीवीआर बरामद, मामले में 23 लाख रुपये के लेनदेन के सबूत मिले, फरार बीएसए और लिपिक की तलाश में दबिश

● मामले में 23 लाख रुपये के लेनदेन के सबूत मिले



● फरार बीएसए और लिपिक की तलाश में दबिश


गोरखपुर, । शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या प्रकरण में पुलिस को रविवार को अहम सफलता मिली है।




पुलिस ने देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के सरकारी आवास से वह डीवीआर बरामद कर लिया है, जिसके गायब होने पर साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही थी। साथ ही अब तक की जांच में 23 लाख रुपये तक के वित्तीय लेनदेन के नए साक्ष्य भी सामने आए हैं।गुलरिहा पुलिस ने शनिवार को शालिनी श्रीवास्तव के सरकारी आवास पर दबिश दी। घर पर मौजूद उनकी मां और नौकर से पूछताछ के बाद तलाशी में डीवीआर बरामद हुआ। इससे पहले 20 फरवरी का सीसीटीवी फुटेज देवरिया जिला प्रशासन की जांच समिति से लिया जा चुका है, जिसमें कृष्ण मोहन सिंह, अपर्णा तिवारी और ओंकार सिंह के बीएसए कार्यालय पहुंचने की पुष्टि हुई थी।


डीवीआर गायब होने पर साक्ष्य मिटाने की धारा बढ़ाने की तैयारी थी। अब डीबीआर में मौजूद फुटेज की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।


विवेचना कर रहे सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह की जांच में सामने आया है कि कृष्ण मोहन सिंह ने 14 लाख रुपये ओंकार सिंह के जरिए भिजवाए थे। यह रकम सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह के माध्यम से फरार लिपिक संजीव सिंह तक पहुंचाई गई थी।



शिक्षक खुदकुशी में डीवीआर बरामद, मामले में 23 लाख रुपये के लेनदेन के सबूत मिले, फरार बीएसए और लिपिक की तलाश में दबिश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link