Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 14, 2026

बड़ा बदलाव: परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा के कक्षा पांच-आठ के पेपर अब मुख्यालय में होंगे तैयार

बड़ा बदलाव: परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा के कक्षा पांच-आठ के पेपर अब मुख्यालय में होंगे तैयार

लखनऊ। प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 16 – मार्च से शुरू हो रही हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसमें बड़ा बदलाव करते हुए इस बार नया प्रयोग किया है। इसके तहत मंडल मुख्यालय वाले 18 जिलों में दो-दो विषयों के पेपर अब मुख्यालय में तैयार कराए जाएंगे। इसे देखते हुए कक्षा पांचवीं व आठवीं की 17-18 व 20 मार्च को होने वाली दो-दो विषयों की परीक्षाएं अब 24 मार्च को आयोजित की जाएंगी।



बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में होने वाली परीक्षाओं के लिए पेपर बनाने की


जिम्मेदारी जिले के डायट को दी जाती है। जबकि इसका वितरण व अन्य व्यवस्थाएं बीएसए द्वारा की जाती है। किंतु इस बार व्यवस्था में बदलाव करते हुए विभाग ने परीक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत कुछ विषयों के पेपर अब मुख्यालय की ओर से तैयार कराए जाएंगे।




इसमें कक्षा पांच की गणित व सामाजिक विषय और कक्षा आठ के गणित व विज्ञान विषय शामिल किए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के उप शिक्षा निदेशक प्राइमरी की




ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कक्षा पांच व कक्षा आठ के इन विषयों की 17, 18 व 20 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 24 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।




उन्होंने कहा है कि आगरा, व अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, चित्रकूट, गोण्डा, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर व वाराणसी को छोड़कर शेष जिलों में परीक्षा पूर्व में जारी निर्देश और कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी।




बताया जा रहा है कि मुख्यालय की इस कवायद का उद्देश्य परीक्षा में सख्ती और पढ़ाई की गुणवत्ता जांचने के लिए भी किया जा रहा है।

बड़ा बदलाव: परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा के कक्षा पांच-आठ के पेपर अब मुख्यालय में होंगे तैयार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link