शिक्षक भर्ती : सुप्रीम कोर्ट में याची लाभ प्रस्ताव पेश करने की मांग
सुप्रीम कोर्ट में याची लाभ प्रस्ताव पेश करने की मांग, 69000 भर्ती के अभ्यर्थियों की बैठक
लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से प्रभावित अभ्यर्थियों ने रविवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में बैठक कर सरकार से सुप्रीम कोर्ट में याची लाभ का प्रस्ताव पेश करने की मांग की। बैठक पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयोजित हुई।
प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप और संरक्षक भास्कर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 19 मार्च को प्रस्तावित सुनवाई को लेकर रणनीति बनाई गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि सुप्रीम कोर्ट में याची लाभ का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाता है तो आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राहत मिल सकती है।
अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
