Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, March 3, 2026

होली पर महिलाओं और बेटियों को मिले चार तोहफे

 

नई दिल्ली, =। होली के मौके पर सोमवार को दिल्ली की महिलाओं और बेटियों के लिए चार महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लखपति बिटिया योजना के साथ पिंक स्मार्ट कार्ड, होली पर मुफ्त सिलेंडर राशि और लाडली योजना के तहत बेटियों को उनकी जमा राशि जारी की।



राष्ट्रपति ने कहा कि ‘मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’, सहेली स्मार्ट कार्ड और दिल्ली लखपति बिटिया जैसी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ये सभी कल्याणकारी योजनाएं दिल्ली की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर समृद्ध दिल्ली के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने दिल्लीवासियों से महिला सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता, बेटियों को समान अवसर देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।




इन योजनाओं की शुरुआत


● मेरी पूंजी, मेरा अधिकार के तहत 40,642 बेटियों को लाडली योजना के सौ करोड़ रुपये खाते में भेजे




● होली पर राशन कार्ड धारकों को एलपीजी सिलेंडर की राशि जारी




● पिंक स्मार्ट कार्ड से महिलाएं बस में मुफ्त सफर कर सकेंगी




● लखपति बिटिया योजना में बच्चियों को बालिग होने पर राशि मिलेगी


होली पर महिलाओं और बेटियों को मिले चार तोहफे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link