Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 22, 2026

प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रगति पत्र में नहीं दिखेंगे अंक

प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रगति पत्र में नहीं दिखेंगे अंक

, प्रयागराज : प्रदेश के परिषदीय

प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का आयोजन चल रहा है। कापियों के मूल्यांकन के बाद विद्यार्थियों को समग्र प्रगति पत्र दिया जाएगा, जिसमें विषय ज्ञान के साथ छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व के बहुआयामी पहलुओं का भी मूल्यांकन किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इस प्रगति पत्र में अंक का उल्लेख नहीं होगा। इसमें संज्ञानात्मक विकास, व्यवहार एवं जीवन कौशल, कला व अन्य रुचियों के साथ-साथ स्कूल में मासिक उपस्थिति और शिक्षक की टिप्पणी भी शामिल होगी। यह प्रगति रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत एनसीईआरटी द्वारा डिजाइन की गई है।




बेसिक शिक्षा विभाग की बाल वाटिकाओं के विद्यार्थियों को भी इसी प्रारूप का प्रगति पत्र दिया जाएगा। सितंबर में हुई परीक्षा के साथ मार्च की परीक्षा का विवरण भी


अभिभावकों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके आधार पर नए सत्र में अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। बीएसए अनिल कुमार के अनुसार, प्रगतिपत्र चार पृष्ठों का होगा। पहले पृष्ठ पर विद्यार्थियों की सामान्य जानकारी, स्वास्थ्य विवरण जैसे ऊंचाई, वजन और ब्लड ग्रुप होगा। तृतीय और चतुर्थ पृष्ठ पर सौंदर्यबोध विकास, शारीरिक विकास, पसंदीदा गतिविधियों और शिक्षकों एवं अभिभावकों की टिप्पणियों के लिए कालम निर्धारित किए गए हैं। छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के प्रगतिपत्र में स्व-आकलन संबंधी बिंदुओं को भी शामिल किया जाएगा

प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रगति पत्र में नहीं दिखेंगे अंक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link