Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 26, 2026

टीईटी अनिवार्यता: चार अप्रैल की रैली के लिए हर जिले में बनाए समन्वयक

टीईटी अनिवार्यता: चार अप्रैल की रैली के लिए हर जिले में बनाए समन्वयक

देश भर के बेसिक शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने चार अप्रैल को रामलीला मैदान दिल्ली में महा रैली की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए हर जिले में समन्वयक तैनात किए गए हैं। उनको जिलों में बैठक कर तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

टीपूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. निशांत चंद्र शर्मा ने हाल ही में लखनऊ में प्रदेश प्रभारियों की बैठक की थी। इसमें उन्होंने सभी जिलों से ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को इस रैली में शामिल करने का निर्देश दिया था। साथ ही इसके लिए आवश्यक व्यवस्था व सहयोग के भी निर्देश दिए थे।









इसी क्रम में उन्होंने आज सभी जिलों में इसके लिए समन्वयक भी तैनात किए हैं। उन्होंने कहा कि टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए इसकी अनिवार्यता समाप्त करने के लिए संगठन चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है। इसी क्रम में एक दर्जन से अधिक राज्यों के शिक्षकों के इस संगठन ने इस मामले में सरकार को ज्ञापन दिया है।



संसद सत्र में भी इस मामले के उठने के बाद कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वहीं मध्य प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को क्रियान्वित करने के निर्देश से काफी नाराजगी है। ऐसे में देश भर का प्रभावित हो रहा शिक्षक चार अप्रैल को दिल्ली में अपनी ताकत का एहसास कराएगा। यह रैली इस मुद्दे पर निर्णायक निर्णय के लिए केंद्र सरकार को बाध्य करेगी।



मशाल जुलूस की तैयारी तेज



अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के बैनर तले टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेंगे। इसके लिए बुधवार को बैठक कर रणनीति बनाई गई है। महासंघ के संयोजक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि सभी जिलों में आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क पर जोर दिया गया है। एक दर्जन शिक्षक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारी ब्लॉक स्तर पर इसके लिए जुटे हैं।

टीईटी अनिवार्यता: चार अप्रैल की रैली के लिए हर जिले में बनाए समन्वयक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link