Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 12, 2026

शिक्षिका गुलशरण बनीं ‘मिसेज यूपी 2026’, लखनऊ में ब्यूटी मंच पर बिखेरा जलवा


 लखीमपुर। चॉक और किताबों के बीच बच्चों को पढ़ाने वाली लखीमपुर की शिक्षिका गुलशरण मिश्रा ने अब ब्यूटी मंच पर भी अपनी चमक बिखेर दी है।



उन्होंने लखनऊ में आयोजित ‘मिसेज यूपी 2026’ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया और जिले को गौरवान्वित कर दिया।


राजापुर कोठी नंबर एक, काशीनगर निवासी गुलशरण मिश्रा पेशे से शिक्षिका हैं और लखीमपुर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। वह अमित मिश्रा की पत्नी और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अवधेश मिश्रा की पुत्रवधु हैं।


गुलशरण ने खीरी का नाम किया रोशन

गुलशरण की यह सफलता अचानक नहीं है। इससे पहले वह वर्ष 2015 में ‘मिसेज लखीमपुर’ का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। अब प्रदेश स्तर पर जीत हासिल कर उन्होंने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी एक मंच की मोहताज नहीं होती।



लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की प्रतिभागियों के बीच गुलशरण ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रस्तुति के दम पर निर्णायकों का दिल जीत लिया।


उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है। शिक्षण के साथ-साथ अपनी अलग पहचान बनाने वाली गुलशरण मिश्रा अब जिले की महिलाओं और छात्राओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं।

शिक्षिका गुलशरण बनीं ‘मिसेज यूपी 2026’, लखनऊ में ब्यूटी मंच पर बिखेरा जलवा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link