Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 22, 2026

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र

 शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र


सिंगहा । आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिक्षामित्रों से संबंधित पांच सूत्रीय मांगपत्र भेजा है। इस दौरान उन्होंने शिक्षामित्रों के लिए विभिन्न सुविधाओं और मानदेय में वृद्धि की मांग उठाई।


प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षामित्रों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया। साथ ही महंगाई को देखते हुए शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की गई है।


मांगपत्र में यह भी कहा गया है कि शिक्षकों की तरह शिक्षामित्रों का सेवाकाल 62 वर्ष तक किया जाए। इसके अलावा कैशलेस चिकित्सा सुविधा को शीघ्र लागू करने, मानदेय में प्रतिवर्ष वृद्धि सुनिश्चित करने तथा शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी मानदेय भुगतान का शासनादेश जारी करने की मांग शामिल है।


प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षामित्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।

शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link