Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, April 16, 2026

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू

 यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू



प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आगामी परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति को पूरी तरह लागू किया जाएगा। जिससे शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।


​उन्होंने बताया कि आयोग मुख्यालय में अत्याधुनिक एकीकृत कंट्रोल कमांड रूम स्थापित किया गया है। जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की सघन निगरानी की जाएगी। इस कमांड सेंटर में दो दर्जन से अधिक हाई-क्वालिटी स्क्रीन और एआई (AI) कैमरों की व्यवस्था की गई है। जिससे परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर रियल-टाइम नजर रखी जा सकेगी।


​उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे परीक्षा को ईमानदारी से दें। किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें।

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की परीक्षाओं में जीरो टॉलरेंस नीति लागू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link