Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 5, 2026

अफसरों-कार्मिकों के लिए एक एआई कोर्स अनिवार्य

अफसरों-कार्मिकों के लिए एक एआई कोर्स अनिवार्य



प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से दो से आठ अप्रैल तक आयोजित ‘साधना सप्ताह’ के क्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में शनिवार को आयोजित सामूहिक परिचर्चा में मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों, अधिगम मॉड्यूल्स तथा कौशल विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। इसके तहत सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को न्यूनतम चार घंटे का पाठ्यक्रम और कम से कम एक एआई कोर्स पूरा करना अनिवार्य है।


इस दौरान एआई से संबंधित न्यूनतम तीन पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को एआई दक्षता बैज तथा आईगॉट मार्केट प्लेस पर उपलब्ध एक पाठ्यक्रम पूरा करने पर कर्मयोगी उत्कर्ष बैज प्रदान किए जाएंगे। परिचर्चा में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि निर्धारित अवधि में अधिक से अधिक पाठ्यक्रमों को पूर्ण किया जाएगा। उप सचिव और पीआरओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि आयोग की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

अफसरों-कार्मिकों के लिए एक एआई कोर्स अनिवार्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link