Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 18, 2026

छात्रों से सफाई और सामान की ढुलाई कराने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

 छात्रों से सफाई और सामान की ढुलाई कराने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

आजमगढ़। अजमतगढ़ क्षेत्र स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय (प्रथम) में छात्रों से पढ़ाई के बजाय सफाई और निजी कार्य कराए जाने के मामले में कार्रवाई हुई है।





जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने प्रधानाध्यापक अवधेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला 10 अप्रैल को एक वायरल वीडियो से सामने आया। आरोप है कि बच्चों से सफाई और निजी कार्य कराने के अलावा सामान की ढुलाई कराई जाती थी।

छात्रों से सफाई और सामान की ढुलाई कराने पर प्रधानाध्यापक निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link