Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 1, 2026

पालिटेक्निक प्रवेश के लिए आवेदन अब 10 मई तक

 पालिटेक्निक प्रवेश के लिए आवेदन अब 10 मई तक

लखनऊ : संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल तय थी, लेकिन अभ्यर्थियों और संस्थानों की मांग को देखते हुए इसे बढ़ाकर अब 10 मई कर दिया गया है।


​परिषद के अनुसार, अभ्यर्थियों को आवेदन में गलती सुधारने के लिए भी एक और मौका दिया गया है। पहले त्रुटि सुधार की तिथि 26 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित थी, जिसे अब बदलकर आठ मई से 11 मई कर दिया गया है। परिषद ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बढ़ाई गई समय सीमा का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें। आवेदन परिषद की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से किया जा सकता है। प्रदेश में उपलब्ध कुल 2,71,093 सीटों के मुकाबले अब तक करीब 3.5 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं।



पालिटेक्निक प्रवेश के लिए आवेदन अब 10 मई तक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link