534 मॉडल स्कूलों के लिए 25 तक शिक्षकों का चयन
राज्य के सभी 534 मॉडल स्कूलों के लिए 25 अप्रैल तक शिक्षक चयनित हो जायेंगे। मॉडल स्कूलों में वर्तमान शैक्षिक सत्र से 9वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू हो जायेगी।
9वीं कक्षा में बच्चों के दाखिले के लिए राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा ली गयी परीक्षा के प्रखंडवार नतीजे पहले ही घोषित किये जा चुके हैं। आपको याद दिला दूं कि प्रदेश के सभी प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल बनाये गये हैं। मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की संख्या शैक्षणिक एवं सह-पाठ्य दोनों आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गयी है, ताकि विद्यार्थियों का समग्र विकास हो सके। इसके तहत प्रत्येक मॉडल स्कूल में मध्यमिक स्तर पर 9वीं-10वीं कक्षा के लिए आठ शिक्षकों के साथ-साथ संगीत, ललित कला तथा नृत्य एवं शारीरिक शिक्षा जैसे सहायक विषयों के शिक्षक भी अनिवार्य रूप से तैनात किये जाने हैं। इसी प्रकार उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए 16 शिक्षक तैनात होंगे। तैनात होने वाले शिक्षकों की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

