Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 25, 2026

प्रधानाचार्या से गैंगरेप का मुकदमा

 प्रधानाचार्या से गैंगरेप का मुकदमा

प्रयागराज, कटरा स्थित एक स्कूल की प्रधानाचार्या से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रधानाचार्या ने स्कूल प्रबंधन से जुड़े तीन लोगों पर यौन शोषण, छेड़छाड़ करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में प्रधानाचार्या ने अपने पूर्व पति पर भी संलिप्तता का आरोप लगाया है। कर्नलगंज थाने की पुलिस आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच में कर रही है।


प्रधानाचार्या ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि डायोसिस ऑफ लखनऊ के तहत संचालित संस्था डायोसिसियन एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) के तथाकथित सचिव राकेश चत्री, पदेन चेयरमैन मॉरिस एडगर दान और उसका बेटा एलन दान पिछले एक वर्ष से उसे परेशान कर रहे थे। आरोपी नौकरी से निकालने की धमकी देकर पीड़िता को ऑफिस में बुलाते और गंदी नीयत से छेड़छाड़ करते तथा जबरन शारीरिक संबंध बनाते थे।


पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। वह मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान हैं तथा उन्हें और उनके बच्चों को जान का खतरा है। प्रधानाचार्या ने अपने पूर्व पति पर भी आरोप लगाया है कि उसकी जानकारी और सहयोग से उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया जा रहा था। वहीं इस मामले में मॉरिस एडगर दान के पुत्र और आरोरी एलन दान का कहना है कि 14 मई को प्रधानाचार्या को बर्खास्त कर दिया गया है, उसी की नाराजगी के कारण उन्होंने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।



प्रधानाचार्या से गैंगरेप का मुकदमा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link