Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 6, 2026

ड्यूटी निभाना पड़ा भारी, दो बच्चों को घर बुलाने गए प्रधानाध्यापक को दंड

 ड्यूटी निभाना पड़ा भारी, दो बच्चों को घर बुलाने गए प्रधानाध्यापक को दंड

पीलीभीत, दिव्य प्रकाश ब्यूरो। प्रभारी प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र कुमार बच्चों को बुलाने उनके घर जाना भारी पड़ गया। इस बीच निरीक्षण को आए खंड शिक्षा अधिकारी ने उनको अनुपस्थित दर्शाकर एक दिन का वेतन काट दिया। जबकि प्रधान अध्यापक के पास निरीक्षण के दौरान का साथ का फोटोग्राफ है। इस अजीबोगरीब कार्रवाई से परेशान प्रभारी प्रधानाध्यापक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रार्थना पत्र देखकर न्याय की फरियाद की है।


 विकासखंड ललौरी खेड़ा के प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय बिन्दुआ के प्रभारी प्रधान अध्यापक पुष्पेंद्र कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह 5 मई को विद्यालय में 7:22 बजे उपस्थित हुए। विद्यालय के दो बच्चे कई दिन से विद्यालय नहीं आ रहे थे। उन्हें बुलाने के लिए 9:10 बजे उनके घर चले गए। इसी बीच खंड शिक्षा अधिकारी ललौरीखेड़ा विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए।


 विद्यालय में उपस्थित सहायक स्टाफ द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को बताया गया कि प्रधान अध्यापक गाँव में बच्चों को बुलाने गए हैं। उनकी एंट्री, बैग, बच्चे, बर्तन सब विद्यालय में ही हैं। फिर भी अनुपस्थित मानकर ऑनलाइन पर अनुपस्थित दिखा दिया गया। ग्राम प्रधान पति श्याम सुंदर व पूर्व प्रधान मानसिंह ने भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराया कि प्रधान अध्यापक बच्चों को बुलाने हेतु द्वारा चले गए। जब 2 बच्चे विद्यालय नहीं पहुंचे, तब 2 बच्चों को बुलाने वह उनके घर गए। प्रधानाध्यापक का डेली रूटीन में विद्यालय का शैक्षिक व भौतिक संचालन अच्छा है। सभी इनकी कार्य शैली से पूर्णतः संतुष्ट हैं

ड्यूटी निभाना पड़ा भारी, दो बच्चों को घर बुलाने गए प्रधानाध्यापक को दंड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link