Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 4, 2026

थाने पहुंच युवती ने रुकवाई शिक्षक की बारात, शोषण का आरोप

 अम्बेडकरनगर में थाने पहुंच युवती ने रुकवाई शिक्षक की बारात


अम्बेडकरनगर में एक शिक्षक की बारात निकलने से ठीक पहले एक शादी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब तयशुदा दुल्हन ने थाने पहुंचकर विवाह का विरोध करते हुए उसे रुकवाने की मांग कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक खलीलाबाद में सरकारी शिक्षक है। उसकी शादी टांडा क्षेत्र के एक गांव की एएनएम युवती से तय हुई थी। सगाई समेत अन्य सभी रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। आरोप है कि युवक ने युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। बताया जा रहा है कि 12 मई को बारात युवती के घर जानी थी, लेकिन इससे पहले ही युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका से शादी तय कर ली और जलालपुर स्थित एक मैरिज लॉन से बारात लेकर निकलने की तैयारी कर रहा था। जानकारी मिलते ही तयशुदा दुल्हन पिता के साथ थाने पहुंची और शादी रुकवाने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

थाने पहुंच युवती ने रुकवाई शिक्षक की बारात, शोषण का आरोप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link