Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 10, 2026

शर्मसार: रिटायर्ड शिक्षक को पोते ने फरसे से लहूलुहान किया

 शर्मसार: रिटायर्ड शिक्षक को पोते ने फरसे से लहूलुहान किया

बहराइच,। जिले के हरदी थाने के वीर सहायपुर गांव में शुक्रवार देर रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने अपने बुजुर्ग दादा पर फरसे से कई वार करके लहूलुहान कर डाला। बुजुर्ग मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती हैं।

नशे में यह वारदात हुई है। पैसे मांगने को लेकर युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस वारदात से गांव में अफरातफरी फैल गई। छोटे पौत्र की तहरीर पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने असलहे के साथ उसे पकड़ लिया है।



हरदी थाने के वीरसहायपुर निवासी रिटायर शिक्षक मूल चंद्र मिश्रा (79) पुत्र सिद्ध नाथ से शुक्रवार रात उनका बड़ा पौत्र विनीत कुमार मिश्रा पुत्र देवव्रत नशे की हालत में रुपए मांग रहा था। बुजुर्ग ने उसके नाजायज धन फिजूलखर्ची की उलाहना कर इंकार कर दिया। इस पर नाराज विनीत ने फरसे से अपने बुजुर्ग बाबा पर ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब तक परिवार के अन्य लोग दौड़े, हमलावर फरार हो गया। छोटे पौत्र संदीप मिश्रा ने लोगों की मदद से घायल बाबा को महसी सीएचसी लेकर आए जाने पर सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष आलोक सिंह पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। उधर चिकित्सकों ने घायल की हालत काफी गंभीर नजर आने पर प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि संदीप मिश्रा ने अपने बड़े भाई विनीत को नामजद कर हत्या के प्रयास व मारपीट गालीगलौज, धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। तहकीकात की जा रही है।



शर्मसार: रिटायर्ड शिक्षक को पोते ने फरसे से लहूलुहान किया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link