Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 5, 2026

माध्यमिक के विद्यार्थी रोबोटिक्स, एआई और डिजाइन में होंगे दक्ष

 माध्यमिक के विद्यार्थी रोबोटिक्स, एआई और डिजाइन में होंगे दक्ष

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र अब एआई, रोबोटिक्स, डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स और ई-लर्निंग जैसी उभरती तकनीकों की पढ़ाई के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त करेंगे।


टाटा के सहयोग से 150 राजकीय विद्यालयों में होगी ड्रीम स्किल लैब


में ड्रीम स्किल लैब स्थापित की जाएंगी। कैबिनेट ने माध्यमिक शिक्षा विभाग और टेल्को नेटवर्क के बीच एमओयू को मंजूरी दे दी है। योजना के पहले चरण में 18 जिलों के 150 चयनित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तीन-तीन विद्यालय स्पेक मॉडल से जुड़ेंगे। कुल मिलाकर लगभग 12 हजार छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।


इस परियोजना पर 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें 68 प्रतिशत लागत टेल्को और 32 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। साथ ही, पांच वर्षों तक प्रशिक्षण का मानदेय भी टेल्को द्वारा दिया जाएगा। ब्यूरो

माध्यमिक के विद्यार्थी रोबोटिक्स, एआई और डिजाइन में होंगे दक्ष Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link