Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 26, 2026

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएसए होंगे सम्मानित

 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएसए होंगे सम्मानित

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) व खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को सम्मानित किया जाएगा। यूपी भर में चार सर्वश्रेष्ठ बीएसए व छह बीईओ को सम्मानित किया जाएगा। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी जिलों में डीएम के माध्यम से 20 जून तक नाम मांगे गए हैं।




सुशासन, शैक्षिक नवाचार, विद्यालय प्रबंधन व सामुदायिक सहभागिता और आधारभूत सुविधाओं जैसे मानकों की कसौटी पर बीएसए व बीईओ को कसा जाएगा। फिर इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएसए होंगे सम्मानित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link