Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 20, 2026

दिव्यांग व गर्भवती महिलाओं की भी लगा दी ड्यूटी

 जनगणना में दिव्यांग व गर्भवती महिलाओं की भी लगा दी ड्यूटी

गोंडा। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को जनपदीय एवं ब्लॉक पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में जनगणना कार्य, समायोजन, वेतन भुगतान और ड्यूटी व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।


संघ पदाधिकारियों ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षक और शिक्षामित्रों को अवकाश अवधि में भी अर्जित अवकाश (ईएल) का लाभ दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही संगठन ने आरोप लगाया कि कई तहसीलों में बीमार, दिव्यांग और गर्भवती महिला कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिक्षक संघ ने कार्यक्षेत्र से अधिक दूरी पर ड्यूटी लगाने और दूसरे विकास खंडों में तैनाती किए जाने पर भी नाराजगी जताई। पदाधिकारियों का कहना था कि तहसील प्रशासन कई मामलों में मनमाने ढंग से ड्यूटी निर्धारण कर रहा है, जबकि शिक्षक पूरी निष्ठा से सहयोग करना चाहते हैं। वहीं, समायोजन प्राप्त शिक्षकों को विकल्प दिए जाने, गलत समायोजन पर रोक लगाने और आपत्ति दर्ज कराने वाले शिक्षकों की समस्याओं पर मानवीय व न्यायपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने की मांग भी उठाई गई।

बाद में संगठन की ओर से अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला, जिला संयुक्त मंत्री बलवंत सिंह, कुलदीप पाठक, कन्हैया लाल मौर्य, मो. इरफान मोइन, देव प्रभाकर पांडेय, मंजूर इलाही, अवनीश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र ने भी जनगणना ड्यूटी की खामियों को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा।

दिव्यांग व गर्भवती महिलाओं की भी लगा दी ड्यूटी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link