Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, June 4, 2026

टीजीटी परीक्षा में 11 फर्जी परीक्षार्थी धरे, चार लखनऊ के

 टीजीटी परीक्षा में 11 फर्जी परीक्षार्थी धरे, चार लखनऊ के

लखनऊ/प्रयागराज, हिटी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा में बुधवार को फर्जी अभ्यर्थियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे कुल 11 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। इनमें से चार राजधानी लखनऊ में पकड़े गए। नौ को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया, जबकि 2 आरोपी परीक्षा केंद्रों से फरार हो गए। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।


विज्ञापन संख्या 01/2022 के अंतर्गत आयोजित टीजीटी परीक्षा के 15 विषयों में से बुधवार को आठ की लिखित परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में लखनऊ, बरेली व चित्रकूट में दो-दो, जौनपुर व मिर्जापुर में एक-एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। दूसरी पाली में लखनऊ में दो, हाथरस में एक मामला सामने आया।

टीजीटी परीक्षा में 11 फर्जी परीक्षार्थी धरे, चार लखनऊ के Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link