भारत की 16वीं जनगणना 2027 — देश की पहली डिजिटल जनगणना के सभी महत्वपूर्ण तथ्य जो आपके लिए जानना बेहद जरुरी है!
*📌 जनगणना के चरण (Phases)*
*चरण - I*
समय अवधि: 1 अप्रैल 2026 – 30 सितम्बर 2026
🏠कार्य: हाउस लिस्टिंग एवं आवास जनगणना
*चरण - II*
समय अवधि: फरवरी 2027
👥 कार्य: जनसंख्या गणना
📌 इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल तकनीक से संचालित होगी, जिसमें स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जनगणना के माध्यम से देश की जनसंख्या, आवासीय स्थिति और सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों का सटीक संकलन किया जाएगा, जो भविष्य की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सही जानकारी दें, देश के विकास में भागीदार बनें।
✅ स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा
✅ कुल 33 प्रश्न
✅ 1931 के बाद पहली बार जाति आधारित डेटा संग्रह
✅ CMMS पोर्टल, HLO मोबाइल ऐप एवं HLBC वेब ऐप जैसे डिजिटल टूल्स का उपयोग

