ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की प्रोफाइल 5 तक अपडेट करें
शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की प्रोफाइल अद्यतन करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए डीईओ और डीपीओ (स्थापना) को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। प्राथमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बड़ी संख्या में शिक्षकों की प्रोफाइल अब भी अधूरी है। इसके कारण विभागीय सूचनाओं एवं सेवाओं के सुचारु संचालन में कठिनाई हो रही है। सभी शिक्षकों की प्रोफाइल में शामिल 54 अनिवार्य फील्ड का अद्यतन कार्य 5 जून तक हर हाल में पूरा कराये जाने का निर्देश दिया गया है। ताकि विभागीय डाटाबेस को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
विभाग के अनुसार शिक्षक प्रोफाइल में कुल 54 अनिवार्य फील्ड हैं। इनमें से कई शिक्षकों द्वारा अब तक सभी आवश्यक जानकारियां नहीं भरी गई हैं। विशेष रूप से पंजीकरण, पदस्थापन, व्यक्तिगत विवरण और स्थायी पता से संबंधित सूचनाएं अधूरी पाई गई हैं। इसे देखते हुए शिक्षकों को अपनी प्रोफाइल अद्यतन करने का एक और अवसर दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि जिन
■स्थायी पता और आवासीय प्रमाण-पत्र संख्या दर्ज कर प्रोफाइल सबमिट करना होगा
■डीईओ और डीपीओ को प्रतिदिन समीक्षा कर लंबित प्रोफाइल अपडेट कराने का निर्देश
■शिक्षकों के प्रोफाइल में पंजीकरण, पदस्थापन या व्यक्तिगत जानकारी से संबंधित त्रुटियां हैं, वे संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्थापना) के माध्यम से सुधार करा सकेंगे। डीपीओ द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद ई शिक्षाकोष पर संबंधित जानकारी को अपडेट किया जाएगा और फिर उसे फ्रीज कर दिया जाएगा।
■विभाग ने यह भी पाया है कि लगभग
■ऐसे प्रोफाइल अपडेट करें
■लॉगिन करें: ई-शिक्षाकोष की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं और अपने 'शिक्षक आईडी' और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें।
■प्रोफाइल सेक्शनः 'शिक्षक प्रोफाइल' विकल्प पर जाएं। यहां कुल 54 अनिवार्य फील्ड्स (जानकारियां) दी गई हैं, जिन्हें 5 मुख्य उप-शीर्षों में विभाजित किया गया है।
जानकारी भरें और अपलोड करें सभी व्यक्तिगत जानकारी (जैसे- पता, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि) सही-सही भरें। इसके बाद अपना आवासीय प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट) और अन्य आवश्यक दस्तावेज 200 कवी तक के पीडीएफ या जेपीजी फॉर्मेट में अपलोड करें।
लॉक करें: सारी प्रविष्टियां जांचने के बाद अपनी प्रोफाइल को लॉक करना सुनिश्चित करें ताकि यह विभाग तक सबमिट हो सके।
75 प्रतिशत शिक्षकों के प्रोफाइल में स्थायी पता दर्ज है। लेकिन कई मामलों में स्थायी आवासीय प्रमाण-पत्र संख्या अंकित नहीं की गई है। ऐसे शिक्षकों को अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से स्थायी पते की जानकारी तथा आवासीय प्रमाण-पत्र संख्या दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। जानकारी अपडेट करने के बाद सबमिट करने पर संबंधित विवरण पोर्टल पर स्थायी रूप
से फ्रीज हो जाएगा। इसके अलावा यदि किसी शिक्षक का वर्तमान पता उपलब्ध नहीं है तो वह अपने लॉगिन से वर्तमान पता भी अपडेट कर सकते हैं। विभाग ने डीपीओ को प्रतिदिन पोर्टल की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। साथ ही, जिन शिक्षकों की प्रोफाइल में आवश्यक सूचनाएं लंबित हैं, उनसे संपर्क कर जानकारी अद्यतन कराने का निर्देश दिया है।

