Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, June 10, 2026

जनगणना में सहयोग नहीं करने पर कार्रवाई : गोयल

 जनगणना में सहयोग नहीं करने पर कार्रवाई : गोयल

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, कौशांबी, झांसी, लखनऊ, गोंडा व गौतमबुद्धनगर जिलों में जनगणना काम की समीक्षा की। कहा कि जनगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं होगी। इस काम में सहयोग न करने वाले कार्मिकों पर जनगणना अधिनियम के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई करें।





मुख्य सचिव ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनगणना की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान डीएम व नगर आयुक्तों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रोजाना जनगणना कार्य समीक्षा की जा रही है। जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण का काम निर्धारित समयसीमा में पूरा कराया जाए।




साथ ही जनगणना काम की प्रगति की दैनिक समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, वहां विशेष प्रयास करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जाए। समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से गणना ब्लॉकों का काम पूर्ण होने से संपूर्ण जनगणना प्रक्रिया को गति मिलेगी तथा आंकड़ों की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से अनुपालन करते हुए जनगणना को सफलतापूर्वक पूरा कराएं। बैठक में निदेशक जनगणना कार्य शीतल वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



जनगणना में सहयोग नहीं करने पर कार्रवाई : गोयल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link